ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मुखिया अमित बघेल फरार, रायपुर पुलिस ने जारी किया भगोड़ा नोटिस

रायपुर: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। रायपुर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने यह भी घोषणा की है कि जो कोई व्यक्ति अमित बघेल की जानकारी देगा, उसे 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमित बघेल कई मामलों में वांछित हैं और बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद पेश नहीं हुए। इसी कारण रायपुर पुलिस ने न्यायालय के निर्देशों और जांच प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया है।

शहर के थानों, प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अमित बघेल की तस्वीरें लगाई जा रही हैं ताकि आम जनता उन्हें पहचान सके और सूचना दे सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उनके ठिकाने की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

वहीं, इस कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फिलहाल रायपुर पुलिस ने अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और आसपास के जिलों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button