ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
छत्तीसगढ़दुर्ग

: पैसे के लेन-देन में मजदूर की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

धमधा, जिला दुर्ग। थाना धमधा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला ग्राम जाताघर्रा और कन्हारपुरी के बीच निर्माणाधीन पुल के पास का है, जहां 40 वर्षीय मजदूर मानसिंह वल्के का शव पानी भरे गड्ढे में संदिग्ध अवस्था में मिला था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डॉक्टर की रिपोर्ट में सिर पर किसी ठोस वस्तु से गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 103(1) B एनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान मृतक के साथी कैलाश बिसेन पर संदेह गहराया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे दोनों पुल निर्माण स्थल पर झोपड़ी बनाकर रहते थे और वहीं मजदूरी करते थे। 17 जुलाई 2025 की रात लगभग 7 बजे, शराब सेवन के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान कैलाश ने पास रखे पत्थरों के ढेर से एक भारी पत्थर उठाकर मानसिंह के सिर पर जानलेवा वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

धमधा पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 जुलाई 2025 को आरोपी कैलाश बिसेन को गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी 

  • नाम: कैलाश बिसेन
  • पिता का नाम: औसिलाल बिसेन
  • उम्र: 40 वर्ष
  • निवासी: ग्राम पिपरटोला, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (म.प्र.)

पुलिस टीम की तत्परता और गंभीरता से की गई जांच इस पूरे मामले में अहम रही, जिससे हत्या की गुत्थी महज एक दिन में सुलझा ली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button