ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
भिलाई

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तृतीय (अंतिम) चरण शांतिपूर्ण संपन्न

दुर्ग  |  जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत तृतीय (अंतिम) चरण में धमधा जनपद पंचायत में मतदान प्रक्रिया रविवार 23 फरवरी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर चहल-पहल बढ़ गई थी।

मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में  जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर पानी, छाया, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी, जिससे मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

मतदान में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने जोश के साथ भाग लिया। खासकर पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बुजुर्ग मतदाता भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भूमिका निभाने पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि धमधा जनपद पंचायत में अपरान्ह 3 बजे तक अनअतरिम मतदान का प्रतिशत 77.45 दर्ज किया गया, जिसमें महिला मतदाताओं का प्रतिशत 79.95 और पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 74.98 शामिल है। अपरान्ह 3 बजे के पूर्व मतदान केंद्रों के भीतर पहुंच चुके मतदाता, मतदान कर रहे हैं। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया समाप्ति पश्चात् प्रतिशत में वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button