ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
दुर्ग

दुकान में घुसकर जबरन पैसे की मांग, मारपीट और धमकी: अपराधियों का आतंक जारी

दुर्ग// दुकान में घुसकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले जिला बदर आरोपी एवं उसके साथियों के खिलाफ प्रार्थी ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई।

प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया है। प्रार्थी अरविंद कुमार गुप्ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 119(1), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अरविंद कुमार गुप्ता नयापारा दुर्ग निवासी है। 27 जनवरी की दोपहर 1:00 बजे आरोपी सुभाष राजपूत अपने साथियों के साथ आया और दुकान में आकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। आरोपी सुभाष राजपूत के खिलाफ कुछ दिन पहले कलेक्टर द्वारा जिला बदर की भी कार्रवाई की गई है।

आरोपी सुभाष राजपूत व उसके साथियों ने प्रार्थी, उसके भाई एवं उसके परिवार वालों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दुकान में रखी कुर्सियां, व अन्य सामानों को फेक कर तोड़फोड़ किया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुभाष राजपूत उर्फ बिल्लू 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 नयापारा, अतुल गुप्ता उर्फ सोनू 31 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 शीतला नगर तथा हरीश पांडे उर्फ मीनू निवासी शीतला नगर, को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button