ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

17 मिनट में संपन्न हुई अनोखी शादी, दिया दहेज मुक्त विवाह का संदेश

सक्ती । सक्ती में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां 17 मिनट में ही विवाह की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। यह शादी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में हुई, जिसमें दहेज मुक्त विवाह का संदेश दिया गया।

इस शादी में डभरा निवासी मनहरण दास चंद्रा के साथ मालखरौदा निवासी पिंकी दासी चंद्रा का विवाह हुआ।

यह विवाह पूरी तरह से दहेज मुक्त था, जिसमें कोई फिजूलखर्ची नहीं की गई। बिना किसी दिखावे और आडंबर के​ बिना पवित्रता और सादगी के साथ गुरुवाणी से सिर्फ 17 मिनट में विवाह कराया गया।

इस अवसर पर संत रामपाल जी महाराज ने अनुयायियों से दहेज, नशा और व्यभिचार मुक्त समाज बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज को दहेज, नशा और व्यभिचार से मुक्त करने के लिए काम करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में संत रामपाल महाराज के अनुयायी और सेवादार मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सक्ती स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button