ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

कुम्हारी टोल पर CG07 गाड़ियों को टोल फ्री करने की मांग, दया सिंह ने डिप्टी सीएम साव को सुनाई जनता की परेशानी

भिलाई।  भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने डिप्टी सीएम व पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूण साव से मुलाकात कर  दुर्ग जिलेवासियों की समस्या रखी। उन्होंने कहा, कुम्हारी का टोल नाका स्थानीय लोगों के लिए फ्री होना चाहिए। यहां CG07 पासिंग गाड़ियों से भी वसूली की जा रही है। जो मनमानी है।

क्योंकि दुर्ग-अंजोरा बायपास में CG07 पासिंग गाड़ियों से टोल नहीं लिया जाता है। लेकिन यहां दुर्ग जिले के ही दूसरे टोल नाके पर वसूली चल रही है। यह मनमानी नहीं तो क्या है? लोग भाजपा सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं। इसलिए इसका निर्णय भी भाजपा सरकार को करना होगा।

दया सिंह ने कहा, पहले की कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। अब लोगों की उम्मीदें हैं, जिस पर सरकार को बिना देरी ध्यान देकर दुर्ग जिलेवासियों को राहत देना चाहिए।

दया सिंह ने कहा कि, नेहरू नगर से कुम्हारी तक हाइवे का बुरा हाल है। लोग त्रस्त हैं। बड़े-बड़े गड्‌ढे हैं, जिससे हादसे भी हो रहे हैं। इसलिए समय रहते कुम्हारी टोल नाके से CG07 पासिंग गाड़ियों से टोल टैक्स बंद होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button