ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़दुर्ग

18 माह में तैयार होगा नालंदा परिसर, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, महापौर अलका बाघमार का सख्त निर्देश,

दुर्ग/नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत मालवीय नगर स्थित नालंदा परिसर का महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, सहायक अभियंता राजेन्द्र धाबाले,उप अभियंता हरिशंकर साहू के साथ औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्थल पर मौजूद अधिकारियों और इंजीनियरों से कार्य की वर्तमान स्थिति,तकनीकी गुणवत्ता, लागत तथा निर्धारित समय-सीमा को लेकर विस्तार से जानकारी ली गई।

महापौर अलका बाघमार ने की कड़ी समीक्षा,दिए स्पष्ट निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित मॉनिटरिंग कर कार्य की प्रगति सुनिश्चित की जाए और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए।

18 माह की तय समय-सीमा, देरी पर होगी जवाबदेही तय महापौर ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि नालंदा परिसर का निर्माण कार्य आगामी 18 माह के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समय-सीमा में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों आवश्यक हैं।युवाओं के लिए आधुनिक अध्ययन केंद्र बनेगा नालंदा परिसर

उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर शहर के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह परिसर शिक्षा के क्षेत्र में दुर्ग शहर को नई पहचान देगा। नगर निगम का लक्ष्य है कि युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हों।निरीक्षण के दौरान निगम के संबंधित अधिकारी, इंजीनियर व ठेकेदार एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button