ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
राजनांदगांव

यूट्यूब से सीखा गहनों को पिघलाकर बेचने का तरीका, शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

राजनांदगांव। वारदात को अंजाम देने असामाजिक तत्व सोशल मीडिया का सहारा ले रहे। एक ताजा मामला राजनांदगांव जिले से सामने आया है, जहां एक अंतरराज्यीय चोर ने यूट्यूब से सोना गलाने की तकनीक सीखी और चोरी किए गए आभूषणों को पिघलाकर बेचने की योजना बनाई.

लालबाग थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चोरी के आरोपी रवि साहू (23) को गिरफ्तार किया है. आरोपी पहले भी सात बार जेल जा चुका है. हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था.

22 नवंबर 2024 को एक शादी में गए परिवार के घर से नकदी, सोने और चांदी के आभूषण चोरी हो गई थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध रवि साहू की पहचान की. पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि चोरी के बाद उसे यह डर सता रहा था कि आभूषण बेचने पर वह पकड़ा जा सकता है.

तब उसने यूट्यूब पर सोना गलाने की प्रक्रिया देखी और उसे पिघलाकर सोने का डल्ला बना लिया. आरोपी ने बताया कि सोना गलाने का वीडियो देखकर उसने इस प्रक्रिया को अंजाम दिया. उसका इरादा पिघले हुए सोने को गुमनाम ग्राहक को बेचने का था.

पुलिस ने आरोपी को ऐसे पकड़ा

पुलिस ने करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को फरहद चौक के पास चोरी का सामान बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा. उसके कब्जे से 1.15 लाख रुपये के आभूषण, 45,000 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई. यह घटना बताती है कि कैसे तकनीक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिनका उद्देश्य ज्ञान साझा करना है,

अपराधियों के लिए भी ‘गुरु’ बनते जा रहे हैं. यूट्यूब पर उपलब्ध गाइडेंस से उसने अपने अपराध को अंजाम देने के तरीके को और परिपक्व बना लिया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button