ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
सूरजपुर

सौतेली मां की हत्या का मामला, जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर । सूरजपुर में सौतेली मां की हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी सौतेली मां की फावड़े से हत्या कर दी है। घटना बिहारपुर थाना क्षेत्र के मोहरशोप गांव में हुई है।

युवक और उसकी सौतेली मां के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद आक्रोशित बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय आसपास के लोगों ने युवक को अपनी मां को मारने की कोशिश करते देखा था। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button