ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

लापरवाही से हुई वाहन टक्कर: शासकीय शिक्षक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग |  शासकीय स्कूल उफरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत प्रार्थी की स्कूटी जूपिटर वाहन को चार पहिया छोटा हाथी वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।

इससे स्कूटी सवार प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक दीपशिखा स्कूल उतई में शिक्षिका के पद पर कार्यरत खुलेश्वरी साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई धनेश कुमार साहू जो ग्राम उफरा में शासकीय शिक्षक है और वह डुण्डेरा में अपने परिवार सहित रहता है। 27 जनवरी की सुबह धनेश अपनी जुपिटर वाहन क्रमांक सीजी 07 सीडी 1119 से स्कूल से वापस डुण्डेरा आ रहा था।

शाम लगभग 5:30 बजे मिनी माता चौक के पास पहुंचा था कि उसी समय छोटा हाथी चार पहिया वाहन क्रमांक CG04PA4885 का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए धनेश की स्कूटी को टक्कर मार दिया। इससे गाड़ी सहित वह दूर जा गिरा।

इससे धनेश के पैर, पसली आदि में चोटे आई ।उसे तुरंत इलाज के लिए उतई अस्पताल ले जाया गया। चोट गंभीर होने के कारण उसे स्वराज हॉस्पिटल नेहरू नगर भिलाई में ले जाकर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना में धनेश की वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button