ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा विकसित किया गया सशक्त एप से लगातार पकड़े जा रहे हैं चोरी हुए वाहन

दुर्ग | मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय ने एवं  गृह मंत्री छ. ग.शासन विजय शर्मा के द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के तहत दिनांक 05.12.2024 सशक्त एप लॉन्च किया गया था।

वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा चोरी हुए वाहनों की जानकारी व बरामदगी के लिए सशक्त एप को विकसित किया गया है। इस एप का उद्देश्य चोरी हुए वाहनों की जल्द पहचान और बरामदगी करना है।

इस पहल के तहत पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक, सत्यप्रकाश तिवारी एवं नोडल अधिकारी सशक्त एप उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है।

जिसमे आज दिनांक 28.01.2025 को सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा की पैट्रोलिंग टीम जिसमे आरक्षक सूर्या प्रताप सिंह और दुर्गेश सिंह ने पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जिसमे –

  1. फरीद नगर ग्राउंड के पास संदिग्ध रूप से खड़ी एक्टिवा के इंजन व चेसिस नंबर को सशक्त एप में चेक किया गया। यह वाहन पदमनाभपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुआ पाया गया और इसे तुरंत बरामद किया गया।
  1. मिलन चौक के पास बिना नंबर प्लेट की खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक के इंजन व चेसिस नंबर को जांचने पर वह सुपेला थाना क्षेत्र से चोरी हुई पाई गई। इसे भी बरामद कर लिया गया।

सशक्त एप लॉन्च होने के बाद से अब तक दुर्ग जिले में कुल 12 चोरी हुए वाहनों को बरामद किया जा चुका है। इस एप से पुलिसिंग कार्य में तेजी आई है एवं कार्यकुशलता बढ़ी है।

जिला दुर्ग में अभी तक सशक्त एप को कुल 800 से ज्यादा अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा उपयोग किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन  अभियान चलाया जाकर चोरी हुए वाहन को ढूंढने में यह एप मददगार साबित हुआ है। “सशक्त एप” के माध्यम से चोरी हुए वाहनों की त्वरित पहचान और बरामदगी से पुलिस कार्यवाही पहले से अधिक सटीक, तेज और प्रभावी हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button