ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

आदर्श एकलव्य आवासीय स्कूल – करपावंड में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

करपावंड। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय करपावंड में जनजातीय गौरव दिवस बड़े धूमधाम और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला ने छात्रों को एक विचारोत्तेजक और प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे बिरसा मुंडा की त्याग, साहस और संघर्ष की भावना को अपने जीवन में उतारें।

इसके बाद प्राचार्य  अमित कुमार पांडेय सर के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और उनके संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए हुई। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि जनजातीय समाज के लिए प्रेरणा के अद्भुत स्रोत भी हैं।

पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि  मिथलेश कुमार देशमुख ने बीपी, शुगर एवं अन्य गैर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता पर अत्यंत सारगर्भित और उपयोगी जानकारी साझा की। उन्होंने छात्रों को बीमारी के कारण, रोकथाम और दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले स्वस्थ व्यवहारों के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 1 नवंबर से 15 नवंबर तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में पेंटिंग, कहानी लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्विज, आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एक प्रभावशाली स्किट भी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के प्राचार्य  अमित कुमार पाण्डे सर वरिष्ठ शिक्षक डॉ प्रमोद कुमार शुक्ला, ओम प्रकाश चंद्रवंशी सर के साथ साथ  सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र तथा पिरामल फाउंडेशन से  मिथलेश कुमार देशमुख और  अमरदीप कुमार उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जनजातीय इतिहास और उसकी गौरवपूर्ण विरासत को सम्मान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button