ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भाजपा जनों ने किया नमन

देश के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानियों में से चंद्रशेखर आजाद जी के जयंती के अवसर पर भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के द्वारा मंडल के अंतर्गत आने वाले शहीद चौक में स्थित चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया माल्यार्पण करने वालों में प्रमुख रूप से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक रहे उनके साथ मंडल भाजपा अध्यक्ष हरीश चौहान जिला सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी कोरोमंडल अध्यक्ष मदन वढई पार्षद मनोज सोनी उपस्थित रहे |

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में कई योद्धाओं ने अपनी प्राणों की आहुति दी जिसमें प्रमुखता से नाम में चंद्रशेखर आजाद जी बी का नाम आता है वह अपने नाम के अनुरूप उनका जीवन शैली था कहा जाता है कि चंद्रशेखर आजाद 14 वर्ष की आयु में बनारस गए और वहां एक संस्कृत पाठशाला में पढ़ाई की। वहां उन्होंने कानून भंग आंदोलन में योगदान दिया था।

1920-21 के वर्षों में वे गांधीजी के असहयोग आंदोलन से जुड़े। वे गिरफ्तार हुए और जज के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जहां उन्होंने अपना नाम ‘आजाद’, पिता का नाम ‘स्वतंत्रता’ और ‘जेल’ को उनका निवास बताया।उन्हें 15 कोड़ों की सजा दी गई। हर कोड़े के वार के साथ उन्होंने, ‘वन्दे मातरम्‌’ और ‘महात्मा गांधी की जय’ का स्वर बुलंद किया। इसके बाद वे सार्वजनिक रूप से आजाद कहलाए। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्मस्थान भाबरा अब ‘आजादनगर’ के रूप में जाना जाता है।

जब क्रांतिकारी आंदोलन उग्र हुआ, तब आजाद उस तरफ खिंचे और ‘हिन्दुस्तान सोशलिस्ट आर्मी’ से जुड़े। रामप्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में आजाद ने काकोरी षड्यंत्र (1925) में सक्रिय भाग लिया और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गए।17 दिसंबर, 1928 को चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और राजगुरु ने शाम के समय लाहौर में पुलिस अधीक्षक के दफ्तर को घेर लिया और ज्यों ही जे.पी. साण्डर्स अपने अंगरक्षक के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर निकले तो राजगुरु ने पहली गोली दाग दी, जो साण्डर्स के माथे पर लग गई वह मोटरसाइकिल से नीचे गिर पड़ा। फिर भगत सिंह ने आगे बढ़कर 4-6 गोलियां दाग कर उसे बिल्कुल ठंडा कर दिया। जब साण्डर्स के अंगरक्षक ने उनका पीछा किया, तो चंद्रशेखर आजाद ने अपनी गोली से उसे भी समाप्त कर दिया।

आज मैं उनके जन्म जयंती के अवसर पर संपूर्ण दुर्ग जिला भाजपा की ओर से उन्हें नमन करता हूं और आह्वान करता हूं कि उनके बतये हुए मार्ग पर चलकर मां भारती के वैभव को संपूर्ण विश्व में और आगे बढ़ाएं |

आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र बजाज, पूर्व पार्षद मीना सिंह ,विनोद मून, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा ,उमेश गिरी गोस्वामी, शंकर यादव ,अंबिका प्रसाद तिवारी, डां गुंजा पिंचा, छाया पार्षद जयश्री देशमुख ,श्रद्धा सोनी ,चंद्रशेखर शास्त्री, राजेश शुक्ला ,बी यादव ,संदीप कहार, गिरीश यादव, अनिल जैन, मोहन देशमुख, रेखा चंद्राकर ,कमल सोनी ,निशा तिवारी, नवीन पटेल, संजय साहू ,संदीप सनातनी, राजेश तिवारी, बंटी राजपूत सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button