ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

दहेज के लिए प्रताड़ना, तीन तलाक देकर की दूसरी शादी, मामला दर्ज

दुर्ग। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को न केवल प्रताड़ित किया गया, बल्कि उसे तीन तलाक देकर पति ने दूसरी शादी भी कर ली। पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

पीड़िता रेशमा फातेमा की शिकायत के अनुसार, उसकी शादी 16 नवंबर 2023 को मोहम्मद रईस खोखर से हुई थी, जो कसारीडीह दुर्ग में रजा फायर वर्क्स के पास रहता है। शादी के समय रेशमा की मां ने 1 लाख 7 हजार 786 रुपये बतौर सलामी दिए थे। शुरूआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन जल्द ही पति और ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया।

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति बुलेट बाइक और अतिरिक्त पैसों की मांग को लेकर उस पर अत्याचार करने लगा। जब रेशमा ने विरोध किया तो उसे लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए वह दो साल तक सब कुछ सहन करती रही, क्योंकि उसकी छोटी बहन मदीना फातेमा की शादी उसके देवर बशीर खोखर से हुई थी, और वह नहीं चाहती थी कि उसके कदमों का असर बहन के वैवाहिक जीवन पर पड़े।

आखिरकार 18 दिसंबर 2024 को, आरोपी मोहम्मद रईस ने रेशमा को तीन तलाक दे दिया और जल्द ही रूबीना नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। अब वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ भोपाल में रह रहा है। रेशमा ने अपनी शिकायत में सास ताराबी और ससुर अकरम खोखर की भूमिका को भी उजागर किया है।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button