ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
छत्तीसगढ़

निगम की सख्ती रंग लाई, सीलिंग के दबाव में बकायादारों ने चुकाया पूरा टैक्स

दुर्ग | नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश और राजस्व अधिकारी आर.के.बोरकर के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग अमला द्वारा बकाया कर वसूली को लेकर की जा रही सख्त कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। निगम प्रशासन द्वारा दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को सील करने की चेतावनी मिलते ही करदाताओं ने अपने-अपने बकाया एवं चालू वर्ष का टैक्स तत्काल जमा करना शुरू कर दिया है।

वार्ड क्रमांक 11 में पंकज, दिव्या, ऋतु एवं अंकिता (महेन्द्र मल्होत्रा) के नाम से संपत्ति कर एवं अन्य करों की मांग लंबित थी। सीलिंग की कार्रवाई की सूचना मिलने पर संबंधित करदाताओं ने कार्रवाई से बचने हेतु समस्त बकाया एवं चालू वर्ष का टैक्स कुल 85,771 रुपये नकद नगर निगम में जमा किया।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 28 में भी निगम की सख्ती देखने को मिली। यहां हरीश कुमार/उत्तमचंद जैन द्वारा संचालित दुकान पर बकाया टैक्स के चलते सीलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसके दबाव में उन्होंने 70,854 रुपये की संपूर्ण टैक्स राशि चेक के माध्यम से निगम में जमा कराई।वहीं वार्ड क्रमांक 28 के ही प्रभुदास सिंधी/झाड़ूमल ने भी दुकान सील होने से पूर्व दो चेकों के जरिए 51,972 रुपये की समस्त टैक्स राशि जमा कर दी। इस प्रकार केवल दो वार्डों से निगम को 2 लाख 8 हजार 597 रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में बकाया कर वसूली को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन करदाताओं द्वारा समय पर टैक्स जमा नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार दुकान सीलिंग, नल कनेक्शन विच्छेदन एवं अन्य कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निगम प्रशासन का कहना है कि कर वसूली से प्राप्त राशि का उपयोग शहर के विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा,कार्रवाही के समय उप राजस्व निरीक्षक निशांत यादव, सजंय मिश्रा,अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार,राम ख़िलावान शर्मा,पवन नायक सहित अमला मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button