ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

सट्टा किंग से कनेक्शन: ED ने दुर्ग में मारा छापा, कारोबारी विजय अग्रवाल से 70 लाख बरामद

भिलाई/दुर्ग। मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को रेलवे ठेकेदार और होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के खिलाफ एक साथ दिल्ली और दुर्ग में छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने 70 लाख रुपए नकद, कई मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

छापेमारी सुबह 6 बजे शुरू हुई जब ईडी की दो टीमें दीपक नगर, दुर्ग स्थित विजय अग्रवाल के घर पहुंचीं। अधिकारियों ने सुरक्षा गार्ड को आधिकारिक पहचान पत्र दिखाया और फिर अंदर प्रवेश कर परिवार को जांच में सहयोग करने को कहा। इसके बाद टीम ने अग्रवाल के होटल सागर, उसके कैशियर और मैनेजर के घर पर भी छापे मारे।

ईडी की कार्रवाई देर शाम तक चली और तीनों स्थानों से नकद राशि, मोबाइल और दस्तावेजों की बरामदगी हुई।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई महादेव सट्टा ऐप की काली कमाई से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को लेकर की गई है। इस मामले में सौरभ आहुजा मुख्य कड़ी माना जा रहा है, जो जयपुर में अपनी शादी के दौरान ईडी की रेड के समय फरार हो गया था।

शादी समारोह में शामिल सभी मेहमानों से ईडी ने पूछताछ की थी, जिसमें विजय अग्रवाल की मौजूदगी ने जांच एजेंसी को उसके सट्टा नेटवर्क से जुड़ाव का सुराग दिया। सूत्रों के अनुसार, अग्रवाल का नाम इस नेटवर्क के जरिए रकम को इधर-उधर करने वालों से जोड़कर सामने आया है।

ईडी की इस कार्रवाई से दुर्ग और भिलाई के व्यापारिक हलकों में खलबली मच गई है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के घेरे में आए विजय अग्रवाल को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं।

ED की आगे की जांच में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। एजेंसी फिलहाल जब्त दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ की डिजिटल फॉरेंसिक जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button