ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
छत्तीसगढ़

उरला में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ, लोगों को मिलेगी त्वरित सहायता

दुर्ग, मोहन नगर। मोहन नगर थाना अंतर्गत उरला क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय वार्डवासियों की उपस्थिति में थाना प्रभारी केशव कोसले ने केंद्र का उद्घाटन किया और नागरिकों को त्वरित व प्रभावी सहायता का भरोसा दिलाया।

थाना प्रभारी कोसले ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को त्वरित और प्रभावशाली पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।”

उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इस पर वार्डवासियों ने भी आश्वासन दिया कि वे पुलिस के साथ हरसंभव सहयोग करेंगे और किसी भी घटना की सूचना समय पर देंगे।

पुलिस सहायता केंद्र के शुभारंभ से उरला क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए मुख्य थाने तक नहीं जाना पड़ेगा। यह केंद्र न केवल स्थानीय स्तर पर शिकायतें दर्ज करेगा, बल्कि त्वरित कार्रवाई के लिए एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।

थाना प्रभारी केशव कोसले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उरला क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस सहायता केंद्र से उन्हें सुरक्षा का नया भरोसा मिला है और वे अब पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button