ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण पूर्णता की ओर

रायपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में 50 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण अंतिम चरण में है, वहीं कुनकुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 16 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। वर्तमान में यह निर्माण कार्य फिनिशिंग स्तर पर है और जून 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है। इसी तरह, कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण 50 लाख रुपये की लागत से हो रहा है और वर्तमान में प्लिंथ स्तर तक का कार्य पूर्ण हो चुका है।

इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। गंभीर मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही उन्नत उपचार मिल सकेगा। जिससे बड़े शहरों में रेफर करने की आवश्यकता घटेगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button