ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

8 स्वर्ण पदकों के साथ कर्नाटक ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका प्रदर्शन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जारी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कर्नाटक की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। कर्नाटक ने अब तक 8 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर बाकी राज्यों पर बढ़त बना ली है।

पदक तालिका में ओडिशा दूसरे स्थान पर है। ओडिशा के खिलाड़ियों ने अब तक 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं असम की टीम 2 स्वर्ण और 3 रजत पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। राज्य को अब तक 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल ही मिल पाए हैं, जिसके चलते वह पदक तालिका में छठे स्थान पर है। टीम को अभी अपने पहले स्वर्ण पदक का इंतजार है।

हालांकि तैराकी में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी अनुष्का भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर इंडिविजुअल मेडली में सिल्वर मेडल जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। इससे पहले वह 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में भी रजत पदक अपने नाम कर चुकी हैं।

अन्य खेलों की बात करें तो हॉकी में छत्तीसगढ़ को हार का सामना करना पड़ा, जबकि फुटबॉल मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। वहीं वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में राज्य के खिलाड़ी अब तक पदक हासिल नहीं कर सके हैं।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं और प्रतियोगिताओं का सिलसिला लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button