ब्रेकिंग
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क...
छत्तीसगढ़

जनसंख्या नियंत्रण बिल के समर्थन में रुद्र सेवा जन कल्याण समिति ने सौंपा ज्ञापन, कलेक्टरेट में अधिकारियों को दिया समर्थन पत्र

भिलाई नगर। जनसंख्या नियंत्रण बिल को जल्द से जल्द लागू किए जाने की मांग को लेकर रुद्र सेवा जन कल्याण समिति द्वारा गठित रूद्र सेना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। यह पदयात्रा सर्व सनातन समाज और अन्य हिंदू संगठनों के सहयोग से निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

पदयात्रा की शुरुआत सेक्टर-4 स्थित सर्वेश्वर धाम मंदिर से हुई, जहाँ सभी कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद राजेंद्र प्रसाद चौक से होते हुए जुलूस के रूप में यह काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। रुद्र सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत में जनसंख्या जिस तेजी से बढ़ रही है, वह आने वाले समय में देश के लिए सामाजिक, आर्थिक और संसाधन संकट का कारण बन सकती है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण कानून का लागू होना अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अरुण बेरी, जी.पी. तिवारी, शारदा गुप्ता, सच्चिदानंद दुबे, नीलू शर्मा, साधना सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, योगेश गुप्ता, अरुण पंडा, ईश्वरी नेम, नवीन जैन, जे.पी. शुक्ला, अजय चक्रवर्ती, विपिन सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

गुजराती समाज के ललित भाई, दिनेश भाई, सुनील भाई और योगेश भाई ने भी इस अभियान में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे यह संदेश गया कि देशहित में जनसंख्या नियंत्रण बिल के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है।

पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से यह अपील की कि केंद्र सरकार शीघ्र ही इस बिल को संसद में लाकर कानून का रूप दे ताकि देश का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button