ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

माता सीता की खोज में निकले दो वानर जेल से फरार

हरिद्वार : हरिद्वार जेल से दो कैदी फरार होने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। लापरवाही सामने आने पर जेल मुख्यालय से जेलर, प्रभारी अधीक्षक समेत 6 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य अवकाश पर होने के चलते कार्रवाई की जद में नहीं आए हैं। वहीं हरिद्वार पुलिस भी फरार कैदियों की खोजबीन में जुटी हुई है और यूपी तक छापेमारी कर रही है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने 10 टीमों का गठन किया है और सिडकुल थाना इंचार्ज के नेतृत्व में एक एसआईटी भी बनाई है। एसआईटी का सुपरविजन एसपी सिटी को सौंपा गया है। पुलिस फरार कैदियों के घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द फरार कैदियों को ढूंढ निकाला जाएगा।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले पर अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और कैदियों को पकड़ने के लिए रणनीति तैयार की। उन्होंने बताया कि इस मामले छह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है और 10 टीमें कैदियों को पकड़ने के लिए बनाई गई हैं।

जेल की रामलीला में हुआ कांड

हरिद्वार जिले की कारागार में दशहरे के मौके पर रामलीला का आयोजन हुआ था। इस रामलीला में दो कैदी वानर का किरदार निभा रहे थे। दोनों उछलकूद कर रहे थे और सभी दर्शक इसका आनंद ले रहे थे। हालांकि, उछल कूद करते हुए दोनों जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। दोनों माता सीता को खोजने निकले थे, लेकिन इसी बीच खुद ही फरार हो गए। जब दोनों की तलाश शुरू की गई तो पता चला कि दोनों कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए हैं।

सीढ़ी लगाकर दीवार फांदी

एसएसपी ने बताया कि कल यहां पर शाम के समय में रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था। उसी का फायदा उठाकर यहां कंस्ट्रक्शन साइट पर एक सीढ़ी पड़ी थी, उसी सीढ़ी को दीवार पर लगाकर ये दोनों कैदी रात में यहां से निकले हैं। इनमें से एक कैदी पंकज पूर्व में 302 के तहत सजायाफ्ता है, वह मंगलौर में हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी है। दूसरा कैदी रामकुमार है, जो अभी अंडर ट्रायल में चल रहा है, उसे अपहरण के केस में पकड़ा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button