ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
दुर्ग

आई.ओ. मितान एवं ई-साक्ष्य मोबाईल एप्लिकेशन का 05 दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में दिनांक 25.04.2025 से 29.04.2025 तक 05 दिवसीय आई.ओ. मिताप एवं ई-साक्ष्य का कार्यशाला प्रारंभ किया गया। इस कार्यशाला के दौरान जिले के विवेचना अधिकारियों को आई.ओ. मितान मोबाईल एप्लिकेशन का उपयोग कर घटना स्थल का अक्षांश-देशांस, गिरफ्तार आरोपी का फोटो, गुम इंसान एवं अज्ञात शव का फोटो अपलोड करने एवं मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड सर्च किए जाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी प्रकार तीन नवीन कानूनों में अपराधिक प्रकरणों में साक्ष्य एकत्रित किए जाने के प्रावधान को दृष्टिगत रखते हुए ई-साक्ष्य मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से घटना स्थल की विडियो एवं फोटोग्राफी करने, जप्ती एवं तलाशी, मेमोरण्डम एवं बयान की रिकार्डिंग किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ई-साक्ष्य मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों को सीधे संबंधित न्यायालयों में भेजा जा सकता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button