ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
जगदलपुर

CG में हैरान कर देने वाली वारदात: 10वीं बीवी पर शक, जंगल में ले जाकर किया कत्ल

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। यहां के सुलेसा गांव निवासी ढुला राम (38 वर्ष) ने अपनी पत्नी की वफादारी पर शक करते हुए उसे जंगल में ले जाकर पत्थर से कुचल कर मार डाला। इसके बाद उसने शव को नाले के किनारे पत्तों से ढककर छिपा दिया और मौके से फरार हो गया।

चार दिन बाद मिला सड़ा-गला शव

घटना के चार दिन बाद, रविवार को गांव के कुछ ग्रामीणों को बदबू आने पर जब वे जंगल की ओर गए, तो एक महिला का सड़ा-गला शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और मामले की तलाशी और जांच तेज कर दी।

पहले कर चुका है 9 शादियाँ

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ढुला राम पहले 9 बार शादी कर चुका था, लेकिन हर बार पत्नियाँ उसे छोड़कर चली जाती थीं। हाल ही में उसने 10वीं शादी की थी, लेकिन इस बार भी उसे पत्नी के भाग जाने का शक था। घटना से पहले पत्नी द्वारा घर से कुछ सामान चोरी कर भागने की कोशिश की बात सामने आई है।

गुस्से में की निर्मम हत्या

इसी शक और गुस्से में आकर ढुला राम ने पत्नी को जंगल की ओर ले जाकर पत्थर से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस कर रही आगे की जांच

बगीचा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस पूरी घटना ने जशपुर जिले में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के अतीत और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button