ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

आवेदनों का समाधान करने आज 5 मई से 06 वार्डो में लगेंगे शिविर

दुर्ग । नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सुशासन तिहार 2025 की तैयारियों के संबंध में सफल आयोजन बनाने के लिए आवश्यक बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत दुर्ग नगर निगम में तृतीय चरण में समाधान शिविरों का आयोजन बेहतर ढंग से सफलपूर्वक संपन्न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

आवेदनों का निराकरण गुणवत्तापूर्वक हो। शिकायते संबंधी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने नोडल अधिकारियों से आवेदन निराकरण के संबंध में जानकारी ली। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आवेदनों का समाधान करने 5 मई से इन वार्डो में शिविर लगेंगे।

जिसमें 5 मई को वार्ड. 7 तिलक उ.मा.वि शिक्षक नगर वार्ड,क्रमांक,1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,30,31 एवं 56 के लिए सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 14 मई,वार्ड क्र. 23 स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि दीपक नगर वार्ड क्रमांक 23,24,25,26,47,48,59 और 60 के नागरिको के लिए समाधान शिविर आयोजन किया जाएगा।

शेष बचे वार्ड में 16 मई वार्ड- 52 बोरसी स्कूल, 21 मई जेआरडी स्कूल वार्ड- 39, 23 मई कुशाभाऊ ठाकरे भवन वार्ड -20, 27 मई मानस भवन रविशंकर स्टेडियम वार्ड- 29,समाधान शिविरो का 5 मई से 31 मई तक आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button