ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री श्री साय

सूरजपुर: चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि के पावन अवसर पर विष्णुदेव साय सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड स्थित कुदरगढ़ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने माँ कुदरगढ़ी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुदरगढ़ धाम प्रदेश की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके भव्य विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि माँ के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ लगातार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सूरजपुर जिले में लगभग 185 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 52 कार्यों का लोकार्पण और 24 परियोजनाओं का भूमिपूजन शामिल है। इन परियोजनाओं में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा, जलाशय और नगरीय अधोसंरचना से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ में लगभग 3 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक विश्रामगृह भवन का भी लोकार्पण किया। इस भवन में श्रद्धालुओं और अतिथियों की सुविधा के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उन्होंने कहा कि कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए रोपवे निर्माण की योजना भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में बिजली, डोम और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा, ताकि तीर्थ स्थल का समग्र और सुव्यवस्थित विकास हो सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और प्रदेश में शांति व विकास के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले में जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुपोषण रथ, आपराधिक जागरूकता रथ और यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण के लिए जागरूकता आवश्यक है और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

इस अवसर पर रामविचार नेताम ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की उन्नति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैंकरा सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button