ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
बेमेतरा

अवैध शराब के जखीरे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रक और कार की जब्त

बेमेतरा  | बेमेतरा पुलिस ने बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम बासा में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने 445 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है|

जिनमें एक आरोपी बेमेतरा का निवासी पेशेवर शराब तस्कर अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा है, जबकि दूसरा आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला ट्रक ड्राइवर है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश से शराब का जखीरा छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने बेरला के बासा गांव में घेराबंदी कर शराब से भरा ट्रक जब्त किया, जिस पर धान का भूसा छिपा कर शराब को रखा गया था।

इसके अलावा, पुलिस ने एक कार भी जब्त की, जिसमें आरोपी अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा और ट्रक ड्राइवर सवार थे।

पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि यह शराब चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही थी और पुलिस इस मामले की त्वरित जांच कर रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब को किसने मंगवाया। एसपी ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

आरोपी अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button