ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़दुर्ग

अगस्त में 3 दिन एवं सितम्बर में 2 दिन नहीं बेच सकेंगे मांस-मटन

दुर्ग | अगस्त व सितंबर माह के 5 दिन दुर्ग शहर सीमा क्षेत्र अंतर्गत में मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम ने आदेश जारी किया है

कि 20 अगस्त (पर्युषण पर्व के पहले दिन), 26 अगस्त (गणेश चतुर्थी) और 27 अगस्त (पर्युषण के आखिरी दिन) सहित 3 सितम्बर डोला ग्यारस व 6 सितम्बर अंनत चतुर्दशी को पूरे नगर निगम क्षेत्र में स्थित पशुवध गृह और सभी मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी।

निगम की स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यह आदेश शासन के नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के निर्देश पर जारी किया गया है। इन तिथियों पर जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे।

वे देखेंगे कि प्रतिबंध का सख्ती से पालन हो सके। महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने चेतावनी दी है कि पावन पर्वों के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में मांस-मटन की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button