ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर दुर्ग में विशेष यातायात डायवर्शन, 6 फरवरी को भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

दुर्ग। दुर्ग जिले में 6 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सम्मेलन के आयोजन को लेकर वीवीआईपी एवं वीआईपी मूवमेंट प्रस्तावित है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा शहर में विशेष यातायात डायवर्शन प्लान लागू किया गया है।

यातायात पुलिस के अनुसार सम्मेलन के दौरान आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से 6 फरवरी को दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं छोटे वाहनों एवं बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग और विशेष पार्किंग व्यवस्था तय की गई है।

  • छोटे वाहनों के लिए ग्रीन चौक से राजनांदगांव जाने वाले वाहन अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा, पुलगांव चौक, राजेन्द्र पार्क–चर्च गेट, चौपाटी टर्निंग, उतई तिराहा, जेल रोड, महाराजा चौक होकर आवागमन करेंगे।
  • सेक्टर क्षेत्र से दुर्ग शहर में प्रवेश करने वाले वाहन ठगड़ा बंध पुल, जेल तिराहा, समृद्धि मार्केट, साईं द्वार, राजेन्द्र पार्क मार्ग का उपयोग करेंगे।
  • वहीं Y शेप ब्रिज से पुलगांव की ओर जाने वाले वाहन मालवीय नगर, राजेन्द्र प्रसाद चौक, चर्च चौपाटी टर्न, साईं द्वार, कासिरिडीह, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पद्मनाभपुर मार्ग से गुजरेंगे।
  • बसों के लिए भी अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। दुर्ग से रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, गंडई, सलहेवारा एवं रेंगाखार जाने वाली बसें धमधा ओवरब्रिज के पहले गंज मंडी स्थित FCI गोदाम में पार्क होंगी।
  • राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद, डोंगरगढ़, दल्लीराजहरा, धमतरी एवं अर्जुंदा जाने वाली बसें पुलिस लाइन दुर्ग–गंजपारा में पार्किंग कर जीवन प्लाज़ा के सामने से सवारी लेंगी।
  • पाटन, रानीतरई एवं धमतरी मार्ग की बसें महिला समृद्धि बाज़ार, सिविल लाइन दुर्ग के सामने पार्किंग कर वहीं से प्रस्थान करेंगी।

यातायात पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्शन मार्गों, बस पार्किंग एवं स्टैंडिंग व्यवस्था का पालन करें, पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें और प्रतिबंधित मार्गों का अनावश्यक उपयोग न करें। पुलिस का कहना है कि आमजन के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुचारू बनी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button