ब्रेकिंग
दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ...
भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुआ घूमने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भिलाई: भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हो गई है। वन विभाग ने एक वीडियो के आधार पर बताया है कि तेंदुआ दल्लीराजहरा के जंगलों से भटकते हुए मालगाड़ी के जरिए भिलाई पहुंचा है। DFO दुर्ग, चंद्रशेखर सिंह परदेशी ने बताया कि तेंदुआ पिछले दो दिनों से BSP परिसर में घूम रहा है, और उसके पंजों के निशान भी प्लांट के अलग-अलग हिस्सों में मिले हैं।

वन विभाग के अनुसार, तेंदुए ने हाल ही में एक गाय का शिकार भी किया है। सुरक्षा को लेकर वन विभाग, CISF बल और मैत्री बाग की टीम लगातार तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान, वन विभाग ने 7 रेस्क्यू टीमों का गठन किया है, जिनमें विशेषज्ञ, CISF और मैत्री बाग के सदस्य शामिल हैं।

तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे और ड्रोन की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, पिंजरे में चारा रखकर तेंदुए को फंसाने की कोशिश की जा रही है। यदि तेंदुआ किसी सुरक्षित स्थान पर पाया जाता है, तो उसे ट्रैंक्विलाइजर गन से बेहोश किया जाएगा।

DFO परदेशी ने नागरिकों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले सुनसान स्थानों पर न जाएं और सुरक्षा उपायों का पालन करें। प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इस घटना ने पूरे भिलाई क्षेत्र में हलचल मचा दी है, और लोग तेंदुए की गतिविधियों को लेकर चिंतित हैं। वन विभाग का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है, और जल्द ही इस मुद्दे पर काबू पाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button