ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

महापौर,आयुक्त ने 15 पात्र आश्रितों को सौंपे अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

दुर्ग/बसंती पंचमी के पावन अवसर पर नगर निगम महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा ने निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने माँ सरस्वती से सभी के जीवन में ज्ञान, विवेक, सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस क्रम आज मोतीलाल सभागार में अनुकम्पा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा द्वारा दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवारों के 15 पात्र सदस्यों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम परिवार अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान एवं सेवा उपरांत कर्मचारियों व उनके परिवारों की चिंता करना निगम की नैतिक जिम्मेदारी है। अनुकम्पा नियुक्ति न केवल आर्थिक संबल प्रदान करती है, बल्कि आश्रित परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर भी देती है।

इन पदों पर मिली अनुकम्पा नियुक्ति

इन 15 हितग्राहियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र नगर पालिक निगम द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के अंतर्गत कुल 15 पात्र हितग्राहियों को भृत्य पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति प्राप्त करने वालों के नाम इस प्रकार हैं,
1)महेंद्र सागर – भृत्य
2)आयुष धनकर – भृत्य
3)कु. हर्षा चन्द्राकर – भृत्य
4)विकास पात्रे – भृत्य
5)टी. साईमन – भृत्य
6)देवेंद्र कुमार यादव – भृत्य
7)एन. कृष्णा – भृत्य
8)लव चावरिया – भृत्य
9)जी. विजय – भृत्य
10)श्रीमती नेहा भारती – भृत्य
11)कु. कविता ठाकुर – भृत्य
12)गुलशन यादव – भृत्य
13)सुनील बंजारे – भृत्य
14)श्रीमती गायत्री निषाद – भृत्य,15)कु. सौम्या यादव – भृत्य कुल 15 हितग्राहियों को अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ प्रदान किया गया।

महापौर अलका बाघमार ने स्पष्ट किया कि नगर निगम कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी विषयों का निराकरण प्राथमिकता से किया जा रहा है और यह प्रक्रिया भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

इन 15 हितग्राहियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्रों के अवसर पर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम अपने कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है।

सभापति श्याम शर्मा ने कहा अनुकम्पा नियुक्ति के माध्यम से पात्र परिवारों को आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलता है।

साथ ही इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा व वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति न केवल रोजगार का माध्यम है, बल्कि परिवार को संबल देने का महत्वपूर्ण प्रयास भी है।बसंती पंचमी सभी के जीवन में नई आशा, ऊर्जा और सफलता लेकर आए।

इस अवसर में मौजूद रहें एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देव नारायण चंद्राकर,शेखर चंद्राकर,मनीष साहू,लीना दिनेश देवांगन,काशीराम कोसरे,निलेश अग्रवाल,पार्षद साजन जोसफ, गोविंद्र देवांगन,अजीत वैध,मनीष कोठारी,संजय अग्रवाल,ख़ालिद रिज़वी,जितेंद्र ताम्रकर,युवराज कुँजम,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,रेवाराम मनु सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button