ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
छत्तीसगढ़

कातुलबोर्ड में बिना निगम अनुमति एयरटेल केबल बिछाने पर कार्रवाई, कार्य को कराया तत्काल बंद,

दुर्ग/ 23 जनवरी/नगर पालिक निगम अंतर्गत कातुलबोर्ड में एयरटेल कंपनी द्वारा केबल बिछाने के दौरान नगर निगम की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम अमला तत्काल मौके पर पहुंचा।

महापौर व आयुक्त के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थावनी एवं सहायक अभियंता गिरीश दीवान के नेतृत्व में उपअभियंता विनोद मांझी,अतिक्रमण अधिकारी परमेशर कुमार सहित निगम की टीम द्वारा एयरटेल केबल बिछाने का कार्य तत्काल बंद करवाया गया तथा मौके से केबल सामग्री को जब्त किया गया।

बताया गया कि एयरटेल कंपनी द्वारा जिला कार्यालय से अनुमति प्राप्त की गई थी, किन्तु नगर पालिक निगम दुर्ग को इस संबंध में किसी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। बिना निगम की अनुमति एवं जानकारी के केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा था, जिसके चलते निगम की पाइपलाइन को क्षति पहुंची।

निगम अधिकारियों द्वारा एयरटेल प्रतिनिधियों को नियमों का पालन करने की कड़ी समझाइश दी गई तथा भविष्य में बिना नगर निगम की अनुमति एवं समन्वय के कोई भी कार्य न करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि शहर में किसी भी प्रकार के खुदाई अथवा केबल बिछाने से पूर्व निगम की अनुमति अनिवार्य है, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button