ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
रायपुर

पलामू में पुलिस और गैंगस्टर अमन साव के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर ढेर

रायपुर | रायपुर से झारखंड लाने के दौरान मंगलवार सुबह पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें अमन साव के मारे जाने की खबर है।

सूत्रों के अनुसार, रांची पुलिस की टीम रायपुर से गैंगस्टर अमन साव को रांची लाकर पूछताछ करना चाहती थी।

इसी दौरान पलामू में पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद अमन साव ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश की।

पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन अमन साव ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में रांची पुलिस ने भी फायरिंग की और इस एनकाउंटर में गैंगस्टर अमन साव को मार गिराया गया।

घटना की पुष्टि करते हुए पलामू एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजी गई है। वहीं, डीआईजी वाईएस रमेश ने भी इस मुठभेड़ की पुष्टि की और बताया कि गैंगस्टर अमन साव को मार गिराया गया है।

यह मुठभेड़ पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि अमन साव पर कई गंभीर अपराधों का आरोप था और वह कई दिनों से फरार था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button