ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
भिलाई

दोस्त के मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सुपेला | प्रार्थी शांति लाल साहू निवासी नवीन चैक भाठापारा कुरूद द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात चोर घर में प्रेवश कर सोने चांदी के जेवर व अन्य सामाग्री चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए त्वरित निराकरण करने का निर्देश प्राप्त है एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस आरोपी के तलाश में लग गई।

प्रार्थी के घर के आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरो के खंगाला गया, इसी दौरान प्रार्थी के बेटे का दोस्त विरेन्द्र सेन के रूप में आरोपी का पहचान हुआ। विरेन्द्र सेन से पूछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने लगा जिसे बारिकी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए प्रार्थी के घर में चोरी करना बताया।

आरोपी के कब्जे से साने चांदी के जेवरात व अन्य सामान  48000 रूपये को बरामद कराया। आरोपी को आज दिनांक 28.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिलदेव पाण्डेय, सउनि केसेन्द्र चैहान, सउनि महफूज खान, आर. संजय मिश्रा, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान सिंह, जी. सामुएल, राधे यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button