ब्रेकिंग
सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ -प्रतिबंधित डिस्पोजल एवं झिल्ली-पन्नी के विरुद्ध निगम की कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर 4 हजार रुपये क... बेमेतरा में सनसनी: भटगांव में हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल भी जब्त सिद्धार्थ नगर में विराजित नागपुर की प्रसिद्ध कोराडी माता, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन ... दुर्ग के गंजपारा में आज सजेगी छत्तीसगढ़ी लोककला की महफिल, स्वर्णा-गरिमा दिवाकर बहनों की होगी प्रस्तु... जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय बसोहली उत्सव में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार की चलेगी कूची! दुर्ग पुलिस की डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते लगातार दो अंतरराष्ट्रीय रजत पदक, नीदरलैंड क... पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्च... डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के...
दुर्ग

पतंग दुकानों की अब खैर नही, चायनीज व नाइलोन डोर बेचा तो होगी सीधे कार्रवाही

दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पतंग विक्रेता की दुकानों पर चलाया चैकिंग अभियान।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं राजस्व अधिकारी मनीष कुमार गायकवाड़ के मार्गदर्शन में निगम प्रशासन राजस्व विभाग टीम की टीम एक्शन में आया।

मौके पर शहर के पतंग दुकानों पर आकस्मिक पहुंच जांच की,पतंग दुकानों से चायनीज व नाइलोन का मांझा (डोर)जब्त कर कार्रवाही किया जा रहा है।निगम प्रशासन की कार्रवाही से दुर्ग शहर में अब नायलॉन चाइनीज मांझा का कहर नही रहेगा है।

निगम टीम शहर क्षेत्र के बाजार क्षेत्रो सहित गली मोहल्ले में घूम-घूमकर दुकानों में जाकर नायलॉन चाइनीज मांझा की चैकिंग कर रही है, चैकिंग के दौरान जिस दुकान में अगर चाइनीज मांझा पाए जाते,तत्काल जब्त के साथ जुर्माना की कार्रवाही की जा रही है।

बता दे कि दो दिन पूर्व चायनीज मांझे से एक 36 वर्ष व्यक्ति की चाइना डोर से गला कट जाने के बाद उन्हें भिलाई स्थित स्पर्श अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया. दो दिन आईसीयू में मौत से जंग जीतने के बाद युवक अभी खतरे से बाहर है।

जानकारी के मुताबिक युवक की हालत सामान्य है।हादसे के बाद कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा सभी जिले के निकाय क्षेत्र के पतंग विक्रेता दुकानों में जाँच करने के आदेश दिये गए हैं. उन्होंने कहा चायनीज मांझे बिक्री जहाँ भी हो रही है ज़ब्ती करें।

 

आगामी दिनों मे पतंगों का त्यौहार मकर संक्रांति मनाया जाएगा। इसके चलते पतंग अभी से उड़ाई जा रही है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी बाजार में चायना डोर के विक्रय पर प्रतिबंध है।

निगम प्रशासन पतंग विक्रेताओं के पास पहुंचकर चेकिंग कर रहे हैं कि कहीं चायना डोर तो नहीं बिक रही।पतंग बेचने वाले व्यापारियों की दुकानों के अंदर चेकिंग की जा रही हैऔर व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि अगर चाइना डोर बेचते हुए पाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दुकान दरों को समझाइस दिया गया चाइनीस मांझा एवं नॉट फॉर सेल मंजा, इंडस्ट्रीज युस धागा का उपयोग न करने का समझ ही दिया गया एवं आगामी गुमास्ता कैंसिल दुकान को सील बंद की प्रक्रिया की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button