ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

फुलों की रंगोली एवं कलश यात्रा के साथ मोर मतदान-मोर अधिकार जनजागरूकताअभियान चलाया

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के
मार्गदर्शन में जिला पंचायत स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025
अंतर्गत मोर मतदान – मोर अधिकार हेतु कार्यक्रम के तहत जिले के जनपद एवं
ग्रामीण निकायों में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया
कि दुर्ग जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मोर मतदान-मोर अधिकार जन
जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वही इस कड़ी में स्वच्छता ग्राही की
दीदी, स्व-सहायता समूह की दीदी द्वारा अभियान निष्पक्ष व निस्वार्थ हो कर
मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना इसका उद्देश्य है। वहीं महिलाओं ने मेहंदी, फुलों की रंगोली, कलश यात्रा, ग्राम स्तर पर रैली निकाली मतदान के लिए प्रेरित करतीं महिलाएं और मोर मतदान – मोर अधिकार के नारे लगाए ग्राम पंचायत में भ्रमण किया गया।

वहीं इस कड़ी में जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत गोरपा के आश्रित गांव भिलोरी में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया
गया जिसमें ग्रामीणों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर, फूलों की
रंगोली बनाकर एवं कलश यात्रा तैयार कर ग्रामीणों को शत्-प्रतिशत् मतदान
हेतु जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में सावित्री यादव, अंजली सिन्हा, दुर्गा सेन एवं ग्राम संगठन की दीदी, पश शाखी, कृषि शाखी, आस-पास के सक्रिय महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थिति रही शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मतदाताओं में उत्साह भी देखा गया। एडीईओ रविकान्त सिन्हा, विकासखण्ड समन्वयक रिपुसूदन उमरे स्वच्छ भारत मिशन से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button