ब्रेकिंग
बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास जमही टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल में राहत देने की मांग, NH-930 की मरम्मत के लिए नितिन गडकरी ... छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन 31 अक्टूबर को दुर्ग में मुख्यमं... बालोद में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,050 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त गुण्डरदेही में ₹50 हजार के अवैध पटाखे जब्त, किराना दुकान के पास भंडारण कर की जा रही थी बिक्री दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और महिला सुरक्षा की ... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य
दुर्ग

गंजपारा वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सुरेश गुप्ता के कार्यालय का उद्घाटन, प्रचार कार्य की शुरुआत

दुर्ग। शहर के हृदय स्थल गंजपारा वार्ड क्रमांक 36 की कांग्रेश प्रत्याशी प्रतिभा सुरेश गुप्ता को विजय दिलाने के लिए आज वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेशियो की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

गुप्त नवरात्र पर्व के प्रथम दिवस एवं बाबा रामदेव जी की दूज के पावन अवसर पर आज कार्यालय उद्घाटन के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने सभी वरिष्ठ जनोँ, महिलाओं, युवाओं एवं वार्ड के मतदाताओं की उपस्थिति में सत्त्ती माता, दुर्गा जी, बाबा भोलेनाथ, बजरंग बली जी की पूजा अर्चना की, माता को चुनरी चढ़ाकर अपना प्रचार कार्य प्रारंभ किया।

गंजपारा वासियों के बीच सरल सहज मिलनसार की छबि रखने वाली गंजपारा के सभी सामाजिक धार्मिक आयोजनों में सदैव अग्रसर रहकर कार्य करने वाली प्रतिभा सुरेश गुप्ता को वार्ड प्रत्याशी के रूप में देखकर सभी वार्ड प्रत्याशी बहुत खुश है।

आज कार्यालय उद्घाटन में पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, कमल नारायण रूंगटा, महेंद्र सेक्सरिया, विठ्ठल दास भूतड़ा, जीवन लाल जायसवाल चंदादेवी शर्मा, निर्मल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रमेश गुप्ता, मनोज भूतड़ा, सलीम खान जीवन राजपूत,

रियाज चौहान, गोपाल शर्मा, गुड्डू कश्यप, मनोज श्रीवास्तव, आदित्य नारंग, मनीष सेन, राजू पुरोहित, सौरभ पंड्या, रवि शर्मा, प्रकाश सिन्हा, दीपक धरमगुढी, नमन खंडेलवाल, सुजल शर्मा, सोनल सेन, अमित गुप्ता, सरफराज चौहान, रवि राजपूत, दुर्गेश यादव एवं सैकड़ों वार्ड वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button