ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़दुर्ग

तीन शादियाँ छुपाकर चौथी शादी कर लाखों की ठगी—मोहन नगर पुलिस ने गुजरात से पकड़ा शातिर आरोपी

दुर्ग: थाना मोहन नगर पुलिस ने शादी के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये ठगी करने वाले आरोपी बीरेन्द्र कुमार सोलंकी (54 वर्ष) को गुजरात से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपनी पूर्व की तीन शादियों को छुपाकर प्रार्थी महिला से विवाह किया और कुल लगभग 32 लाख रुपये ठगी के रूप में प्राप्त किए।

आरोपी ने प्रार्थी महिला से फरवरी 2022 में 2 लाख और जनवरी 2024 में 6 लाख रुपये लिए। शादी के बाद भी जब पैसे की आवश्यकता पड़ती, तो उसने महिला के गहने गिरवी रखवाकर 1.30 लाख का गोल्ड लोन करवाया। 2024 में दुर्ग में महिला के घर अनुपस्थिति का फायदा उठाकर लगभग 12 लाख रुपये और ठगी किए।

बीरेन्द्र कुमार सोलंकी लगातार अपना परिचय बदलकर और अलग-अलग ठिकानों पर रहकर पुलिस की पकड़ से बच रहा था।

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई

थाना मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को 11 दिसंबर 2025 को गुजरात से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। आरोपी पर धारा 85 एवं 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी का विवरण

  • नाम: बीरेन्द्र कुमार सोलंकी

  • पिता: चमन सिंग सोलंकी

  • उम्र: 54 वर्ष

  • पता: तरातमा बंगलोत, प्लाट नं 2, शिवम पार्क, यक़्ष्रे मंदिर के पीछे, माधापारा, कच्छ, थाना भुज (गुजरात)

  • अप० क्र०: 343/2025

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button