ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सुरक्षा : नवरात्रि पर्व पर यातायात अनुशासन और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

दुर्ग  | नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर दुर्ग जिले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न दुर्गा पंडालों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुँच रहे हैं। इस भीड़भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा संशोधित साइलेंसर, बाइक स्टंट, तेज़ रफ़्तार वाहन संचालन एवं नशे की हालत में वाहन चलाने जैसी गतिविधियों की आशंका बनी रहती है, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा के तहत पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। देर रात तक सक्रिय विशेष टीमों द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, संशोधित साइलेंसर एवं अन्य गंभीर यातायात उल्लंघनों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसका उद्देश्य संभावित अव्यवस्था एवं दुर्घटनाओं को रोकना तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। साथ ही, भिलाई की सेंट्रल एवेन्यू रोड, जहाँ प्रतिदिन भारी यातायात दबाव रहता है, उसे हेलमेट अनिवार्यता ज़ोन घोषित किया गया है। “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” नीति को और प्रभावी बनाने के लिए यहाँ बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर कठोर चालानी कार्यवाही की जा रही है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम नागरिकों में हेलमेट उपयोग की आदत को बढ़ावा देना है।

इसके अंतर्गत सभी प्रमुख चौराहों एवं दुर्घटना-ग्रस्त (ग्रे-स्पॉट) स्थलों पर बैनर एवं पोस्टर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से आम जनता से सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनने की अपील की जा रही है।

अभियान के दौरान आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 को जिलेभर में निम्नानुसार चालानी कार्यवाही की गई :–

बिना हेलमेट वाहन संचालन – 85 प्रकरण

  • बिना लाइसेंस वाहन संचालन – 10 प्रकरण
  • संशोधित साइलेंसर – 15 प्रकरण
  • रैश ड्राइविंग – 05 प्रकरण
  • ट्रिपल सीटिंग – 10 प्रकरण
  • ड्रिंक एंड ड्राइव – 15 प्रकरण
  • अन्य प्रकरण – 110 प्रकरण

कुल चालान – 250 वसूल जुर्माना – ₹82,000/-

विशेष पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था :- नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस की विशेष पेट्रोलिंग टीमों को पूरे जिले में तैनात किया गया है। यह टीमें लगातार दुर्गा पंडालों, मुख्य मार्गों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर गश्त कर रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू एवं सुरक्षित बनी रहे।

यातायात पुलिस की अपील :- यातायात पुलिस, जिला दुर्ग, आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील करती है कि –

  • वाहन संचालन के दौरान नियमों का पालन करें।
  • दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करें।
  • शराब सेवन कर वाहन संचालन से पूरी तरह बचें।
  • भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क और जिम्मेदार ड्राइविंग करें।

जनसहयोग से ही नवरात्रि पर्व सुरक्षित और सुखद बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button