ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मंदिर चोरी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग जिले की वैशाली नगर पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी के मामले में महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली।

प्रार्थी एल. कालीदास (उम्र 43 वर्ष), निवासी स्टील नगर कैंप-1, भिलाई, ने वैशाली नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 दिसंबर 2024 की शाम 8:30 बजे मां मंकीनम्मा मंदिर, जवाहर नगर का ताला लगाकर वे घर चले गए।

अगले दिन 12 दिसंबर को सुबह 6:30 बजे जब मुख्य द्वार का ताला खोला गया, तो पाया कि मंदिर का ग्रील टूटा हुआ है। मंदिर के अंदर से माता की कृत्रिम आभूषण, चांदी की आंखें, और दान पेटी से 300-400 रुपये चोरी कर लिए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक  सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार अंदानी ने त्वरित कार्रवाई की।

एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

  1. अर्जुन सिंह (उम्र 22 वर्ष), पिता विक्रम सिंह, निवासी जवाहर नगर, कचरा भट्टी के पीछे।
  2. एक विधि से संघर्षरत बालक, निवासी जवाहर नगर, लक्ष्मण चौधरी के घर के पास।

आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया, और उनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button