ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

चोरी के वाहनों की पहचान हेतु सुपेला क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने किया निरीक्षण

दुर्ग  | पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में एएसपी  ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में सुपेला क्षेत्र के सभी वाहन डीलरों के प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। सुपेला क्षेत्र में सेकंड हैंड दोपहिया वाहन बेचने वाले ऑटो डीलर्स के यहां खड़े वाहनों की जांच की गई।

इस जांच के दौरान सशक्त ऐप का उपयोग कर यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं वाहन चोरी के तो नहीं हैं। 100 से अधिक वाहनों को जांच सशक्त एप के माध्यम से की गई, जिससे यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी वाहन का संबंध चोरी की घटनाओं से न हो। यह अभियान वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और वैध व्यापार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

👉 सर्विस रोड पर खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश।

इसके साथ ही, सुपेला क्षेत्र के वाहन डीलरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे सर्विस रोड से अपने वाहनों को तुरंत हटा लें। ऐसा न करने की स्थिति में संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

पुलिस प्रशासन की यह पहल क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और व्यापारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए की गई है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया है|

कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर खड़े वाहनों की जांच कर सुनिश्चित करें कि वे वैध हैं।  इस तरह की चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button