ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

भूमि विक्रय के नाम पर 55 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्ग  : दुर्ग जिले के थाना सुपेला पुलिस ने भूमि विक्रय के नाम पर की गई बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्वयं को भूमि का एग्रीमेंटधारी बताकर प्रार्थी से लाखों रुपये की ठगी की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 फरवरी 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके समीप स्थित लगभग 38,090 वर्गफीट खाली भूमि, जो राजस्व रिकॉर्ड में संदीप जैन एवं अनुराग जैन के नाम पर दर्ज है (खसरा नं. 144/7, 144/03, पटवारी हल्का नं. 20, तहसील एवं जिला दुर्ग), को आरोपी कुलदीप सिंह सोनी द्वारा स्वयं के नाम एग्रीमेंट होना बताकर बेचने का झांसा दिया गया।

आरोपी ने दिनांक 24.01.2020 को एग्रीमेंट का दस्तावेज दिखाकर इकरारनामा कराया, जिसमें नगद व बैंक के माध्यम से कुल 26 लाख रुपये देने का उल्लेख था। इसके बाद विभिन्न तिथियों में प्रार्थी से चेक के माध्यम से करीब 24 लाख रुपये प्राप्त किए गए।

विवेचना के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा वास्तविक भूमि स्वामियों के नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर आईसीआईसीआई बैंक में फर्जी खाता खोला गया था। इसी खाते के माध्यम से धोखाधड़ी की रकम आहरित की गई। इस प्रकार कुल लगभग 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 191/2026, धारा 318(2), 318(4), 337, 111(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान आरोपी कुलदीप सिंह सोनी (उम्र 64 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 26, संतराबाड़ी, दुर्ग को गिरफ्तार कर विधिवत रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

जप्त सामग्री:
प्रकरण से संबंधित दस्तावेज एवं बैंक रिकॉर्ड।

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना सुपेला के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक चितराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर एवं आरक्षक रविन्द्र बांधव की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भूमि क्रय-विक्रय या किसी भी बड़े आर्थिक लेन-देन से पूर्व संबंधित दस्तावेजों एवं बैंक खातों का विधिवत सत्यापन अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button