ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

पटरीपार वार्ड 19 तितुरडीह क्षेत्र में सफाई की हकीकत देखने पहुची महापौर,

दुर्ग/ नगर निगम महापौर अलका बाघमार ने आज सुबह आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं एमआईसी देव नारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, वार्ड पार्षद रंजीता पाटिल,सुरूचि उमरे,अरुण सिंह,मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा और उपअभियन्ता पंकज साहू,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,अतिक्रमण विभाग चंदन शर्मा सहित अमला की टीम के साथ शहर के पटरी पार वार्ड क्रमांक 19 तितुरडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

तड़के सुबह शुरू हुए इस निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़क, नालियों,तथा गलियों घूमकर की साफ-सफाई की वास्तविक स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी, कचरा एकत्र होने और समय पर उठाव न होने नालियों सफाई न होने की शिकायतें मिलीं।

इस पर महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने नागरिको से उनकी समस्या से रूबरू होकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने और निर्धारित समय पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सुबह की सफाई सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर ने नालियों के किनारे जमा झाड़ियों को काटने, नालियों की नियमित तल तक सफाई कराने और मुख्य मार्गों पर गंदगी न होने देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।महापौर अलका बाघमार ने स्वस्थ्य विभाग टीम अमला को यह भी कहा कि जिन वार्डों में शिकायतें अधिक मिलती हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button