ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
दुर्ग

जिला प्रशासन द्वारा पद्मविभूषण तीजन बाई को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग  |  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी अधिकारियों के साथ पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण  तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर कलेक्टर चौधरी ने जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस मद से 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण  तीजन बाई को प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ  बी.के. दुबे और सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी भी साथ मौजूद थे। चिकित्सों ने  तीजन बाई जी के स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।

कलेक्टर ने परिजनों से चर्चा के दौरान अवगत कराया कि  तीजन बाई जी के फिजियोथेरेपी के लिए सितम्बर माह में शासकीय चिकित्सालय सुपेला के डॉ. दीपमाला (फिजियोथेपिस्ट), डॉ. शिखर अग्रवाल (मेडिकल अफसर) और एक स्टॉफ नर्स को निर्देशित किया गया है, इनके द्वारा नियमित देख-रेख एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने की जानकारी मिली है।

राजस्व अमले द्वारा आय प्रमाण पत्र पूर्व में प्रदान किया जा चुका है। आज निवास प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन एवं कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग से संपर्क करने पर मिली जानकारी अनुसार माह अप्रैल से सितम्बर 2024 तक कुल छः माह की पेंशन राशि 30 हजार रूपए 22 अक्टूबर 2024 को तीजन बाई के खाते में हस्तातंरित किया चुका है।

संबंधित बैंक से संपर्क कर भुगतान हेतु निर्देशित किया गया है। कलाकार पेंशन हेतु प्राप्त आवेदन 26 सितम्बर 2024 को संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग को प्रेषित किया जा चुका है। स्मरण पत्र प्रेषित कर शीघ्र निराकरण हेतु राज्य शासन से अनुरोध किया गया है। शासन से राशि स्वीकृत होते ही भुगतान की जाएगी।

ज्ञात हो कि पद्मविभूषण  तीजन बाई की ओर से उनकी बहु  रेणु देशमुख द्वारा आर्थिक सहायता एवं अन्य मुद्दों के संबंध में निवेदन करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही उनके अन्य समस्याओं का भी समाधान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button