ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में विभिन्न पदों के लिए आवेदन 24 दिसम्बर तक आमंत्रित

दुर्ग | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के परिपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के अंतर्गत संचालित लीगल एंड डिफेंस कौंसिल कार्यालय हेतु डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस कौंसिल के एक पद और असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस कौंसिल के 03 पदों के लिए संविदा भर्ती आमंत्रित किया गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन 24 दिसम्बर 2024 तक शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग में रखे ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

संविदा पद पर नियुक्त कर्मचारी की सेवाएं नियुक्ति दिनांक से एक वर्ष की अवधि के लिए ही होगी। नियुक्त किए गए कौंसिल की उपस्थिति/कार्यप्रणाली संतोषप्रद व्यवहारिक एवं व्यवस्थित हाने तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा के निर्देशानुसार कार्यकाल आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्य संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी/कौंसिल की नियुक्ति समाप्त की जा सकती है।

विज्ञापन का विस्तृत अवलोकन जिला न्यायालय दुर्ग की वेबसाईट www.durg.gov.in अथवा जिला न्यायालय दुर्ग/कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोटिस बोर्ड में किया जा सकता है। आवेदन का प्रारूप जिला न्यायालय दुर्ग की अधिकारिक वेबसाईट में उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button