ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
देश

गिल की कप्तानी में इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय टेस्ट टीम, 20 जून से होगा नए युग की शुरुआत का आगाज़

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में एक नए युग का आगाज़ हो चुका है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है, जहां 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया नए तेवर और नए नेतृत्व के साथ मैदान में उतरेगी। यह पहली बार है जब टीम विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के बिना टेस्ट सीरीज खेलेगी।

टीम का इंग्लैंड में जोशीला स्वागत

गिल की कप्तानी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिलेगा। उपकप्तान के तौर पर ऋषभ पंत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंग्लैंड पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत हुआ और अब पूरी दुनिया की निगाहें इस युवा भारतीय टीम के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

संभावित ओपनिंग जोड़ी – राहुल और यशस्वी

मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान गिल ने रवाना होने से पहले इशारा दिया कि पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं, जबकि तीसरे नंबर पर हाल ही में दोहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को मौका मिल सकता है।

गिल चौथे नंबर पर, पंत-जडेजा मिडिल ऑर्डर की रीढ़

शुभमन गिल खुद चौथे नंबर पर उतरेंगे, वहीं पंत, नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा मजबूत मिडिल ऑर्डर तैयार करेंगे। निचले क्रम में शार्दुल ठाकुर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

गेंदबाजी में बुमराह-सिराज की धार

तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के पास होगी, जबकि तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा या अर्शदीप सिंह में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।

पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

  • यशस्वी जायसवाल
  • केएल राहुल
  • करुण नायर
  • शुभमन गिल (कप्तान)
  • ऋषभ पंत (उप-कप्तान)
  • नितीश कुमार रेड्डी
  • रवींद्र जडेजा
  • शार्दुल ठाकुर
  • जसप्रीत बुमराह
  • मोहम्मद सिराज
  • प्रसिद्ध कृष्णा / अर्शदीप सिंह

यह सीरीज सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि एक संक्रमण काल की शुरुआत है — जहां एक पीढ़ी का अंत और दूसरी की शुरुआत होगी। अब देखना होगा कि शुभमन गिल की कप्तानी और पंत की आक्रामकता के साथ यह युवा टीम विदेशी सरज़मीं पर इतिहास रचने में कितनी कामयाब हो पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button