ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार को जन्मदिन पर सुबह से बधाइयों का तांता,

दुर्ग / 31 जनवरी | नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर  अलका बाघमार को उनके जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही सिविल लाइन गौरव पथ स्थित उनके आवास एफ–4 में शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
अपने लोकप्रिय नेता के जन्मदिन को यादगार बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने विभिन्न तरीकों से खुशियां मनाईं। किसी ने केक कटवाया तो किसी ने मिठाइयाँ बांटी।जन्मदिन के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा आतिशबाजी की गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी भी की गई। शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर को जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

महापौर अलका बाघमार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा,भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय,स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दूरभाष पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्यगण नरेंद्र बंजारे, देव नारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, मनीष साहू, काशीराम कोसरे, लीना दिनेश देवांगन,ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शिव नायक, नीलेश अग्रवाल, लीलाधर पाल, शशि साहू,  हर्षिका संभव जैन, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल,आर.एन. वर्मा,अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा सहित भाजपा, कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी व भाजपा जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेता महापौर निवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

महापौर के जन्मदिन को लेकर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। संगठनों के प्रतिनिधियों ने महापौर आवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।

जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए महापौर  अलका बाघमार ने भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शहर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।जन्मदिन के पहले सख्त फैसला: महापौर अलका बाघमार ने अपने जन्मदिन में लगे डिवाइडर से कटआउट-होर्डिंग हटवाए,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button