ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई नगर में सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना भिलाई नगर पुलिस ने आम सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को थाना भिलाई नगर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेक्टर-06 स्थित ई-मार्केट में बीएसपी अस्पताल गेट के सामने एक व्यक्ति धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकिशोर राम उर्फ बबुआ, निवासी सेक्टर-06 तेलगू पारा, भिलाई नगर बताया। विधिवत तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार और एक अन्य धारदार हथियार बरामद किया गया।

इस मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 65/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

त्वरित कार्रवाई से बनी शांति व्यवस्था

पुलिस की त्वरित और सतर्क कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित अप्रिय घटना टल गई। इस पूरी कार्रवाई में थाना भिलाई नगर पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button