ब्रेकिंग
वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

धान की MSP बढ़ाकर किसानों को दी बड़ी सौगात: खेती-किसानी से जुड़े लोगों के जीवन में खुशियां ला रही है मोदी सरकार – विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग। धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में ₹69 की बढ़ोतरी कर ₹2369 प्रति क्विंटल करने के ऐतिहासिक फैसले पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के लिए दोहरे लाभ का सौदा है और इससे किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा –

“मैं खुद एक किसान का बेटा हूं और खेती-किसानी से जुड़ा हूं। मोदी सरकार का यह कदम खेती से जुड़े करोड़ों परिवारों के जीवन में खुशियां लाने का काम करेगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 2025-26 के खरीफ सत्र में धान की MSP ₹2369 प्रति क्विंटल होगी। इससे पहले यह कीमत ₹2300 थी। साथ ही 14 खरीफ फसलों की MSP में भी वृद्धि की गई है, जिसमें धान, मूंग, उड़द, कपास, मूंगफली, सूरजमुखी, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, अरहर, सोयाबीन, तिल व रामतिल शामिल हैं।

इस फैसले से यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार किसानों को उनकी उत्पादन लागत से कम से कम 50% अधिक लाभ देना सुनिश्चित कर रही है।

ललित चंद्राकर ने इसे मोदी सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और अब MSP वृद्धि जैसे निर्णय किसानों के आत्मबल और समृद्धि को नई ऊंचाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button