ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
गरियाबंद

तेंदुए का आतंक: ग्रामीणों में दहशत, 60 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला

गरियाबंद। जिले के छुरा क्षेत्र में एक जंगली तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। तेदुंए ने आज सुबह क्षेत्र के सरायपाली गांव में एक अधेड़ महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई है। घटना के दौरान आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने मिल कर तेंदुए को किसी तरह भगा कर महिला की जान बचाई और तत्काल उसे उपचार के लिए छुरा के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं जानकारी मिलने पर छुरा रेंजर धीरेन्द्र साहू घायल महिला के उपचार का जायजा लेने हेतु स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सरायपाली निवासी तुलसी बाई गोंड़ (60 वर्ष), पति- स्व. जेठूराम गोंड़, सुबह लगभग 5.30 बजे काम करने अपने खेत जा रही थी। इसी दौरान जंगली तेंदुए ने महिला पर अचानक हमला कर दिया जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। राहत की बात यह रही कि आस-पास कुछ ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत हिम्मत दिखाकर तेंदुए को खदेड़ा और उनकी जान बचा ली। फिलहाल महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।

छुरा रेंजर धीरेंद्र साहू ने बताया कि प्राथमिक उपचार हेतु तुरंत उन्हें विभाग की ओर से तीन हजार की सहायता राशि तत्काल प्रदान की गई है। वहीं वन अमला भी तुरंत घटना स्थल पहुंचकर तेंदुए की मानिटरिंक कर रही है। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से जंगल की ओर अभी न जाने की अपील है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button