ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
दुर्ग

IG ने कहा के ऐसे example सिद्ध करते हैं साइबर प्रहरी मुहिम की सफ़लता

दुर्ग | हाल ही में दुर्ग के निवासी नीरज जैन, जो गांधी चौक, दुर्ग में किराना दुकान का संचालन करते हैं, ने साइबर ठगी के एक बड़े प्रयास को अपनी सतर्कता और समझदारी से विफल कर दिया। दिनांक 8 नवंबर 2024 को नीरज जैन को एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को डॉ. डी.एन. शर्मा बताकर उनके बेटे के लिए विदेश में पैसे भेजने का बहाना बनाकर ₹85,000 भेजने की मांग की।

ठग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेकर नीरज जैन के परिचित ग्राहक डॉ. डी.एन. शर्मा की आवाज हूबहू नकल की। ठग ने नीरज को भरोसे में लेने के लिए एक नकली स्क्रीनशॉट भी भेजा, जिसमें दिखाया गया था कि उसने नीरज के खाते में पैसे भेज दिए हैं। जब नीरज ने अपने बैंक खाते की जांच की, तो पाया कि उनके खाते में कोई रकम प्राप्त नहीं हुई थी।

चुकी नीरज जैन पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा चलाए जा रहे साइबर प्रहरी अभियान में थानों के द्वारा बनाए गए डिजिटल बीट सिस्टम में जुड़े कर प्रतिदिन प्राप्त होने वाले साइबर जागरूकता पोस्ट के कारण जागरूक होकर उनके द्वारा जल्दबाजी न करते हुए ओर ठगो के द्वारा दबाव बनाने की कोशिशों से नीरज को ठगी का शक हुआ, और उन्होंने समझदारी से किसी भी तरह का भुगतान नहीं कर तुरंत पुलिस से सम्पर्क कर इस ठगी से बचे।

नीरज जैन की इस सतर्कता को सराहते हुए पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, राम गोपाल गर्ग (IPS) ने नीरज और डॉ. डी.एन. शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान साइबर प्रहरी मिशन के तहत उनकी जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसने एक संभावित ठगी को विफल किया। इसके साथ ही, संबंधित नंबर की गहराई से जांच करने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

यह घटना साइबर प्रहरी मिशन से जुड़े रहने के महत्व को रेखांकित करती है, जिसमें नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जाता है। पुलिस द्वारा यह अपील भी की जाती है कि आम जनता ऐसे ठगी के प्रयासों से सावधान रहे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा पोर्टल साइबर crime.gov.in पर रिपोर्ट करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button